मेरठ, मार्च 20 -- किशनपुर गांव स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव थल्ली साहिब में 78 वें सालाना जोड़ मेले में दूसरे दिन निशान साहिब की रस्म अदा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रैन सवाई संकीर्तन मे भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा वाचकों व प्रचारकों ने संगत में सिखों की बहादुरी के इतिहास के किस्से सुनाकर संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु नानक देव जी थल्ली साहिब के प्रांगण में सजाए गए दीवान हाल साहिब में शुक्रवार को अखंड पाठ साहिब जारी रहा। दीवान हाल साहिब में ग्रंथी सरबजीत सिंह ने विधि विधान पूर्वक निशान साहिब की रस्म अदा कराई। निशान साहिब की रस्म में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। किशनपुर गांव सतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु जी दा खालसा वाहे गुरु जी फतेह से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया। अखंड पाठ साहिब कर रहे ज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.