निशान शोभायात्रा के साथ रामनवमी मेला व चैती दुर्गा पूजा का उत्सव
समस्तीपुर, मार्च 25 -- बिथान। रामनवमी मेला सह चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार को बिथान के गांधी मैदान से निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूरे बिथान बाजार का भ्रमण करते हुए पुन: गांधी मैदान स्थित मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान ढोल नगाड़े, बाजे गाजे और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में भाग लेते नजर आए। रास्ते में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत फल, शरबत आदि वितरित कर किया गया। पूरे आयोजन के दौरान बिथान बाजार क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। मौके पर पूजा कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.