सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर नगर पंचायत बढ़नी व कृष्णानगर की सड़कों पर शुक्रवार को श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भव्य निशान यात्रा में हजारों श्रद्धालु हाथों में केसरिया व रंग-बिरंगे निशान लेकर खाटू श्याम की भक्ति में लीन नजर आए। पूरा नगर भक्ति गीतों और जयघोषों से गूंज उठा। निशान यात्रा का शुभारंभ सुबह गोला बाजार स्थित रानीसती दादी मंदिर में विधिवत पूजन और अखंड ज्योति की आरती के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर बज रहे भजनों की धुन पर महिला, पुरुष और बच्चे झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नगर के प्रमुख चौराहों और गलियों में सामाजिक संगठनों व स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कई स्थानों पर पेयजल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.