निशान यात्रा में दिखा उत्साह और भक्ति
पीलीभीत, जून 5 -- पीलीभीत। श्रीश्याम मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से गुरुवार को भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जयकारों और भजनों के बीच श्रद्धालु हाथों में निशान लिए रहे और गुणगान करते रहे। अग्रवाल सभा भवन में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यात्रा अग्रवाल सभा भवन से रंगीलाल चौराहा, चूड़ी वाली गली, छीपियान मस्जिद चौराहा, ड्रमंडगंज चौराहा, जेपी रोड और चौक बाजार होते हुए श्रीश्याम मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करते रहे। भक्ति संगीत पर महिलाएं, युवा और बच्चे झूमते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान वातावरण बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- श्री श्याम प्रभु खाटूवाले का वार्षिक महोत्सव छह जून को अमित अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, लव अग्रवाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.