आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला परिसर से श्याम प्रभु की निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा जहां से गुजरी लोगों को फागुन का एहसास कराया। भक्त मंडल के कार्यकर्ता पूरे रास्ते अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। महिलाएं भी पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर श्याम प्रभु की भक्ति से सरोबार झूम रही थी। गाड़ी पर सजाई गई खाटू श्याम की आकर्षक झांकी सभी का मन मोह रही थी। निशान यात्रा से पूर्व मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में श्याम प्रभु का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद उनकी झांकी को गाड़ी पर सजाया गया। निशान पूजन के बाद निकली यात्रा सब्जी मंडी चौराहे से पुरानी कोतवाली पहुंची। यहां पर लोगों के जलपान की व्यवस्था की गई थी। आसिफगंज, चौक, मातबरगंज, बड़ादेव होते हुए यात्रा बिन्नानी गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.