मथुरा, मार्च 13 -- श्री कृष्णार्पण सेवा समिति द्वारा तृतीय श्री श्याम फाग महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को खाटू श्याम की निशान यात्रा निकालकर किया गया। इसके बाद मां यमुना को चुनरी अर्पित की गई। कार्यक्रम के तहत संकीर्तन महोत्सव में 14 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल व गायिका गुंजन-गुनगुन तिवारी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। गुरुवार सुबह 09 बजे निशान यात्रा यात्रा का शुभारंभ डीग गेट स्थित अंगूरी वाटिका से किया गया। इसमें कमेटी के पदाधिकारी हाथों में निशान लेकर चल रहे थे। यात्रा मंडी रामदास, चौक बाजार होते हुए असकुंडा घाट पहुंचकर संपन्न हुई। यहां 11 ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे मंत्रोच्चारण के मध्य यमुना महारानी को चुनरी अर्पित की गई। आयोजकों ने बताया कि 14 मार्च को मसानी लिंक रोड स्थित ट्यूलिप रिसॉर्ट में संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.