फरीदाबाद, मार्च 16 -- बल्लभगढ़। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के सातवें फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार सुबह शहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद पंजाबी धर्मशाला में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। महोत्सव श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया। जागरण का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन श्याम सुंदर गोयल, प्रधान बृजभूषण गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने ज्योति प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम श्री श्याम भक्त श्याम भैय्या के पावन सान्निध्य में शुरू हुआ, जबकि पावन ज्योत सेवा प्रमोद टिबडेवाल, अमित शर्मा की रही। जागरण में मंच संचालन वेद वशिष्ठ ने किया। इस दौरान भजन गायक नितिन श्याम दिवाना, सौरभ शर्मा, इंशिता शर्मा, श्रीराम दास और कोलकता के सौरभ शर्मा ने अपने मनमोहक भजनों से श्रद्धालुओ...