बदायूं, मार्च 6 -- बिल्सी। नगर के मोहल्ला पटवा कॉलोनी स्थित श्री श्याम भवन पर लखदातार सेवा समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 28 फरवरी को निकली भव्य निशान यात्रा को सफल बनाने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सेवादार शिवम महेश्वरी ने सक्रिय सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि सामूहिक समर्पण से ही यात्रा ऐतिहासिक बनी। वक्ताओं ने बाबा श्याम की कृपा और श्रद्धालुओं के उत्साह की सराहना की। इस दौरान समिति ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजन करने का संकल्प लिया। समारोह में पदाधिकारी, श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...