घाटशिला, मार्च 29 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया में श्री श्याम युवा सत्संग समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय 26वें श्याम महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार की सुबह कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी की गौशाला परिसर से श्याम बाबा की निशान यात्रा में भव्य झांकी निकाली गई। इसमें कीर्तन मंडलियां भी शामिल थीं। इस दौरान श्याम बाबा के जयकारे से चाकुलिया गूंज उठा। श्याम महोत्सव में शीश के दानी का अलौकिक शृंगार, अखंड ज्योति और 56 भोग आकर्षण के केंद्र हैं। निशान यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागतजानकारी के अनुसार, गौशाला परिसर में पूजा-अर्चना कर निशान यात्रा निकाली गयी। निशान यात्रा में एक पिक अप वैन पर श्याम बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र थी। निशान यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला और पुरुष अपने हाथों में निशान झंडा लिए श्याम बाबा का जयकारा लगा रहे थे। मुख्य बाजार मार्ग ...