फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- कमालगंज। निशान नगला गांव में शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया। गुरुवार को दर्जनों की संख्या में महिलाएं और छात्राएं सड़क पर निकल पड़ीं और शराब ठेके को लेकर विरोध किया। महिलाओं का कहना था कि जहां पर शराब ठेका प्रस्तावित है वह मुख्य रास्ता है। इसी मार्ग पर आंगनबाड़़ी केंद्र है और स्कूली बच्चों का आवागमन रहता है। महिलाओं ने विरोध करते हुए कहा कि शराब ठेका गांव में नहीं खुलने देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...