रांची, जनवरी 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री श्याम हवेली, दुर्गाबाड़ी में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रभु श्री श्याम की भव्य निशान शोभायात्रा पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ निकाली गई। इसमें 401 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश, प्रभु श्री श्याम और हनुमान जी के निशान धारण किए। आकर्षण का केंद्र रही प्रभु की अनुपम झांकी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रभु श्री श्याम की अलौकिक झांकी रही। झारखंड की प्रसिद्ध ढाक पार्टी के 31 सदस्यों की टीम द्वारा प्रस्तुत वादन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। शोभायात्रा दोपहर दो बजे अपर बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु भजनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.