सीतापुर, फरवरी 26 -- बिसवां संवाददाता। श्री श्याम फागुन सतरंगी निशान उत्सव यात्रा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। जय श्री श्याम और जय सालासर बालाजी के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में रंग गया। निशान यात्रा हनुमान मंदिर शुगर फैक्ट्री मुख्य द्वार, मिस्टरगंज, तहसील, बड़ा चौराहा, पत्थर शिवाला, कोतवाली चौराहा होते हुए श्रद्धालु श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचे। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। निशान यात्रा में सबसे आगे बालाजी एवं श्याम बाबा का मुख्य निशान रहा। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। निशान यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सुरेंद्र, शिवकुमार खेतान, मुकेश खेतान, मनीष खेतान, महानारायण वर्मा, मयूर वर्मा, नरेश खेतान, सचिन गुप्ता, लकी सरदार, डॉ. वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.