वाशिंगटन, नवम्बर 9 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मिडटर्म चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए है। यह पहली बार है जब उन्होंने इस बार के मिडटर्म के नतीजों को लेकर शक जताया है। रिपब्लिकन पार्टी को पूरे देश में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। टेक्सास और साउथ कैरोलिना जैसे पार्टी के मजबूत गढ़ों में भी डेमोक्रेट्स को बड़ी सफलता मिली। ट्रंप की ये टिप्पणियां चुनाव के छह दिन बाद आईं, जब नतीजे लगभग साफ हो चुके थे।ट्रंप ने क्या कहा? ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक लंबी पोस्ट में लिखा कि क्या सच में कोई मानता है कि यह इलेक्शन ईमानदार था? पोल इतने गलत कैसे हो सकते हैं? उन्होंने आगे कहा कि शुरुआती वोटों के कुछ बैच इतने बड़े थे कि वोटिंग के बावजूद जीत नामुमकिन हो गई। ट्रंप ने आरोप लगाया कि वोटिंग मशीनों का नतीजों पर वोटरों से कहीं ज्यादा असर पड़ता...