देहरादून, जून 12 -- देहरादून। निशानेबाज जसपाल राणा का शुक्रवार को दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जसपाल राणा ने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व स्तर पर भारत को कई पदक दिलाए हैं। ओलंपिक पदक विजेता मनू भाकर के कोच रहे हैं। नई पीढ़ी के निशानेबाजों को तराशकर देश को दिलाए अंतरराष्ट्रीय पदक भी दिलाए है। वह टिहरी जिले के चिलामू नैनबाग गांव के रहने वाले थे। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें- गोल्ड मेडलिस्ट जसपाल राणा का निधन, मनु भाकर को जीता चुके हैं 2 ओलंपिक मेडल यह भी पढ़ें- प्री स्टेट शूटिंग में शहर के निशानेबाजों ने 9 पदक जीते

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...