निशानेबाजी में प्रवेश के लिए ट्रायल 28 से
वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी। सिगरा स्थित साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में निशानेबाजी (आवासीय) के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 28 एवं 29 जुलाई को किया जाएगा। दो दिवसीय ट्रायल के माध्यम से 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर राइफल के लिए प्रतिभाशाली निशानेबाजों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षकों की देखरेख में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल विज्ञान सुविधाएं, आवास, भोजन तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। ट्रायल में यूथ, जूनियर और सीनियर वर्ग के ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी के योग्य निशानेबाज भाग ले सकेंगे। सभी प्रतिभागियों को 28 और 29 जुलाई की सुबह 7 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। यह भी पढ़ें- तलवारबाजी में चयन ट्रायल में कौशल परीक्षण यह भी पढ़ें- Bokaro News: 10 मीटर एयर रायफल व एयर पिस्टल का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.