निशानेबाजी में आर्या ओझा ने रजत और कांस्य पदक जीता
गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा आर्या ओझा ने देहरादून में आयोजित नॉर्थ जोन शूटिंग प्रतियोगिता के पैरा इवेंट में एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में आर्या ने एकाग्रता, आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्कृष्ट निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश राघव, प्रबंधक केशव कुमार और उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम गुप्ता ने आर्या की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि छात्रा की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.