निशानेबाजी आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा को निखारने का माध्यम : पूर्व डीजीपी
हजारीबाग, जून 23 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय तृतीय सुनील सिन्हा जिला राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी केवल खेल नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा को निखारने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि शूटिंग में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, धैर्य, एकाग्रता और मानसिक संतुलन आवश्यक है। समारोह में पूर्व विधायक किशुन दास, लेफ्टिनेंट कर्नल आशिक रिशव, झारखंड शूटिंग एसोसिएशन के राज्य सचिव उत्तम चांद, डिप्टी मेयर अविनाश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत शॉल एवं बुके देकर किया गया। प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.