लखनऊ, जून 14 -- लालबाग स्थित निशात अस्पताल में रविवार को लगे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में करीब 60 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में डॉ. मोअज्जम जाह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज सक्सेना, डॉ. समीना पारिख, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आयशा अहमद व जर्नल सर्जन डॉ. मोकर्रम जाह ने मरीजों का परीक्षण एवं जरूरी परामर्श दी। रोगियों को मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। बीएमआई के साथ ही डाइटिशियन ने स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी परामर्श दी। मरीजों के लिए निःशुल्क हीमोग्लोबिन जांच, ब्लड ग्रुप जांच एवं ब्लड शुगर जांच की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा अन्य आवश्यक पैथोलॉजिकल जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...