पटना, जून 22 -- निशांत कुमार हत्याकांड में पुलिस ने रविवार को सात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मसौढ़ी के खरजावां निवासी निजी शिक्षक निशांत उर्फ सतीश के पिता होमगार्ड बिन्देश्वर प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। आरोपितों में खरजावां निवासी सुजीत कुमार उर्फ पुला, बालेश्वर यादव, विमलेश यादव, दीपक उर्फ राघव कुमार, बंटी कुमार, मनोज यादव, धनरुआ के राढ़ा निवासी संतोष कुमार शामिल है। बिन्देश्वर प्रसाद ने बेटे का अपहरण कर हत्या कर आरोप लगाया है। निशांत का शव गांव में ही आम के पेड़ से लटका मिला था। उन्होंने पुलिस को बताया कि विमलेश यादव ने बेटे के मोबाइल पर कॉल कर अपने यहां बुलाया था। इसके बाद निशांत घर नहीं लौटा। थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि जांच रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद आग...