कुशीनगर, मई 21 -- कुशीनगर। पुलिस ने निशांत हत्याकांड के दोनों हत्यारों के खिलाफ एनएसए लगाने के लिए रिपोर्ट भेजी है। हाईकोर्ट की एडवाइजरी बोर्ड से अप्रूवल मिलने पर दोनों के खिलाफ पुलिस एनएसए के तहत कार्रवाई करेगी। दोनों आरोपी अभी जेल में बंद है। जमानत नहीं हुई है। कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव के समीप 31 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को अमरपुर निवासी संतोष सिंह के बेटे निशांत सिंह उर्फ शक्तिमान (22) की दो युवकों ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल से लेकर आरोपियों के गांव तक प्रदर्शन किया था। पहली जनवरी को पीएम के बाद शव पहुंचने नैका छपरा चौराहे पर लोगों पर चार घंटे मुख्य सड़क को जाम किया था। हत्या के तीसरे दिन 2 जनवरी को कसया पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित जुड़वनिया गांव निवासी नौसाद अंसारी ...