मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, वसं। तिरहुत के सभी जदयू जिलअध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को पटना स्थित पार्टी मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में हुई। इसमें जिलाध्यक्षों के अलावा प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने उनको पार्टी की बेहतरी के लिए टास्क दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को सभी जिलों में और मजबूत करना है। जिलावार संगठन के विस्तार और पार्टी की ओर से निर्देशित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को समय से पूरा करने का प्रयास होना चाहिए। इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...