पटना, मई 15 -- बिहार की सम्राट चौधरी कैबिनेट के मंत्रियों को जिलों के प्रभार बांट दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को वैशाली का प्रभार सौंपा गया है। डिप्टी सीएम विजय चौधरी पटना एवं नालंदा और बिजेंद्र प्रसाद यादव सारण जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। 4 मंत्रियों को दो-दो जिले आवंटित किए गए हैं, जबकि अन्य 30 मंत्रियों को एक-एक जिले का प्रभार सौंपा गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने शुक्रवार रात को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। जिन मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार मिला है, उनमें डिप्टी सीएम विजय चौधरी के अलावा श्रवण कुमार, विजय सिन्हा और दिलीप जायसवाल शामिल हैं। श्रवण को पूर्वी चंपारण एवं शिवहर, विजय सिन्हा को गयाजी एवं गोपालगंज और दिलीप जायसवाल को मुजफ्फरपुर एवं बांका जिले का प्रभार सौंपा गया है।किस जिले का प्रभारी मंत्री कौन, दे...