नई दिल्ली, मई 3 -- Nishant Kumar News: पूर्व सीएम और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने राजनीति में कदम रखते ही जदयू के कारकर्ताओं और आमजनों से कनेक्ट करने का अभियान शुरू कर दिया। रविवार को पूर्व नियोजित सद्भाव यात्रा के लिए निकल गए। रास्ते में जगह जगह उनके काफिले का भव्य स्वागत किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर में कांटी विधायक अजीत कुमार के नेतृत्व में निशांत कुमार के स्वागत में भारी भीड़ जुटी। जदयू विधायक ने कहा कि निशांत कुमार में लोग नीतीश कुमार की छवि देख रहे हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार भी मौजूद थे। निशांत कुमार स्वागत से काफी खुश दिखे और कांटी की जनता का आभार जताया। निशांत कुमार के राजनैतिक करियर में रविवार यानि 3 मई 2026 की तारीख यादगार बन गई। जदयू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.