पटना, मार्च 29 -- Nishant Kumar News: नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गई है। 89 विधायकों वाली भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को मुख्यमंत्री की सीट मिलेगी, ऐसी चर्चा के बीच निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग तेज होने लगी है। फुलवारीशरीफ के विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक का बयान आया है कि निशांत कुमार में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं। यह भी कहा कि जदयू कार्यकर्ता उन्हें नीतीश कुमार की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। इससे पहले पटना में पोस्टर लगाकर निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गयी थी। श्याम रजक ने कहा कि वह नीतीश कुमार की जगह पर निशांत कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उनमें वे सारे गुण मौजूद हैं जो एक मुख्यमंत्री में होना चाहते हैंं। व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.