निशांत पर टिप्पणी का जदयू ने आरजेडी को दिया तिलमिलाने वाला जवाब, लालू और तेजस्वी को लपेटा
नई दिल्ली, मई 18 -- जदयू ने नीतीश कुमार के पुत्र और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पर की जा रही राजद की व्यक्तिगत टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार, निहोरा प्रसाद यादव और अंजुम आरा ने कहा कि राजद की यह बयानबाजी उसकी राजनीतिक घबराहट और बेचैनी को दर्शाती है। सोशल मीडिया पर राजद और विपक्षी पार्टियों द्वारा निशांत कुमार के स्वास्थ्य पर इन दिनों निजी स्तर की टिप्पणी की जा रही है। उन्हें ट्रोल करने का प्रयास किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि हकीकत यह है कि निशांत की लोकप्रियता से राजद घबरा गया है और उसे भविष्य की राजनीति में अपने लिए अंधेरा दिखाई देने लगा है। इसी डर से राजद उनपर अनर्गल आरोप लगा रहा है। सोमवार को जदयू दफ्तर में प्रेस वार्ता में जदयू नेताओं ने कहा कि निशांत ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.