निशांत ने कार्यकर्ताओं से भेंट कर कुशलक्षेम जाना
पटना, मई 11 -- स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सोमवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नेताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की और सभी का कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखा एवं ऊर्जा का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ़ 'गांधी' जी और पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी, समेत अनिल कुमार, प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी तथा वासुदेव कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- काम का असर जनता तक दिखना चाहिए; सम्राट सरकार में जेडीयू के मंत्रियों को नीतीश का मार्गदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.