पटना, मार्च 6 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के सक्रिय राजनीति में कदम रखने की घोषणा हो गई है। निशांत कुमार शनिवार 7 मार्च या रविवार 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता लेंगे। इसके बाद वे बिहार यात्रा पर निकलेंगे। पटना के एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर नीतीश की मौजूदगी में हुई जेडीयू विधान मंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। नीतीश के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद शुक्रवार शाम को यह बैठक बुलाई गई। इसमें पार्टी के सभी विधायक, एमएलसी, सांसद, मंत्री और वरीय नेता मौजूद रहे। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक से निकलने के बाद जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बैठक में सभी ने नीतीश कुमार के फैसले पर अपनी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि जेडीयू विधान मंडल दल की बैठक में नीतीश के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.