बिहारशरीफ, मार्च 8 -- इस्लामपुर विधायक ने राजनीति में इंट्री को बताया एतिहासिक एकंगरसराय, निज संवाददाता। इस्लामपुर विधायक रुहेल रंजन ने निशांत कुमार की राजनीति में इंट्री को एतिहासिक बताते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि निशांत पढ़े-लिखे, युवा, सरल स्वभाव और दूरदर्शी सोच रखने वाले व्यक्तित्व हैं। उनके राजनीति में आने से बिहार की राजनीति को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई सोच मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दो दशक में बिहार ने विकास, सुशासन, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। आज बिहार देश के विकासशील राज्यों में मजबूती से अपनी पहचान बना रहा है। निशांत अपने पिता के आदर्शों और विकास की सोच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वे र...