निशांत के विभाग में सीएम सचिवालय से IAS रवि की एंट्री, नीतीश से रहा है खास कनेक्शन
पटना, मई 10 -- बिहार में नई सरकार गठन होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का तबादला किया। इसमें 12 आईएएस अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात कई अफसरों को दूसरे विभागों में भेजा गया है। कई विभागों के सचिव, प्रधान सचिव, अपर मुख्य सचिव बदले गए हैं। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के विभाग को भी नया सचिव मिल गया है। सम्राट सरकार ने मौजूदा स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें पर्यटन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 2005 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। रवि अब तक मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पद पर तैनात थे। कुमार रवि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद अधिकारियों में से एक रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.