पटना, अप्रैल 5 -- ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छा पर निशांत कुमार पार्टी में शामिल हुए हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी की आगे की रणनीति बनेगी। हमसब मिलकर उनको ताकत देंगे। अशोक चौधरी रविवार को पटना में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा नहीं थी कि निशांत कुमार पार्टी में आएं। निशांत कुमार भी यह नहीं चाहते थे। लेकिन, सभी नेताओं ने कहा कि पार्टी को बांधकर रखना है तो निशांत कुमार को लाना होगा। इसके बाद वह राजनीति में आये। तेजस्वी यादव के आरोप पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधान परिषद से इस्तीफा दिया है। राज्यसभा सदस्य का वह शपथ लेंगे। ऐसे में गृह मंत्रालय यह देखेगा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रह पाते हैं तो उनकी सुरक्षा व्यवस्था क्या होगी। नती...