निशांत के जनता दरबार में तेजस्वी के विधायक बोगो सिंह, नीतीश की मां के नाम पर खोला था अस्पताल
पटना, मई 27 -- Bogo Singh News: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बेगूसराय जिले की मटिहानी सीट से विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मिलने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश कार्यालय में उनके जनता दरबार में पहुंचे। निशांत कुमार से मुलाकात के बाद बोगो सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो जदयू कार्यालय नहीं गए थे, बल्कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के जनता दरबार में गए थे। उन्होंने मटिहानी में पूर्व सीएम नीतीश कुमार की मां के नाम पर बने अस्पताल समेत इलाके के कुछ अन्य अस्पतालों की दुर्दशा के बारे में निशांत कुमार को बताया और स्वास्थ्य विभाग से उनकी व्यवस्था ठीक करवाने कहा है। बोगो सिंह ने कहा कि मंत्री ने मसले को देखने का भरोसा दिया है। नीतीश की मां के नाम पर बोगो सिंह के गांव केशावे में जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.