मधुबनी, मार्च 8 -- झंझारपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जनता दल (यू) की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने को लेकर झंझारपुर क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जताई है। वरिष्ट सदस्य अजय नारायण चौधरी ने कहा कि उनके आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन और मजबूत होगा। चनौरा गंज के पवन कुमार चौधरी ने कहा कि यह दिन जदयू के लिए महत्वपूर्ण है। निशांत कुमार के पार्टी में आने से पार्टी को एक ऊर्जावान युवा नेतृत्व मिलने की उम्मीद बढ़ी है।कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले संस्कार और मार्गदर्शन के आधार पर निशांत कुमार पार्टी को मजबूत बनाने और जनता के बीच विश्वास कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हिंद...