निशांत के आप्त सचिव बने कौशलेंद्र कुमार
पटना, मई 15 -- राज्य सरकार के दो मंत्रियों को आप्त सचिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मंत्री निशांत के आप्त सचिव के रूप में बिप्रसे अधिकारी कौशलेंद्र कुमार की तैनाती हुई है। वे अभी मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी थे। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी के आप्त सचिव के रूप में औरंगाबाद के बंदोबस्त पदाधिकारी रहे पुरुषोत्तम को तैनात किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी करते हुए संबंधित पदाधिकारी की सेवाएं मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप दी है। यह भी पढ़ें- बिहार में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, विनोद गुंजियाल नए शिक्षा सचिव; कई एसीएस बदले गए यह भी पढ़ें- सुपौल: दरभंगा के आयुक्त हिमांशु को कोसी प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.