भागलपुर, मार्च 10 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नरगा स्थित जेड रहमान के आवास पर सोमवार शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन इफ्तार पार्टी में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने देश को तीसरी बार वर्ल्ड कप दिलाने का काम किया है। पूरे देशवासियों का दिल जीत लिया है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति का जिस तरह से ममता बनर्जी ने अपमान किया है। इसके कारण पूरे बंगाल समेत पूरे देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। वहीं सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जदयू में आगमन पर उन्होंने कहा कि निशांत के आने से जदयू एनडीए और मजबूत होकर पूरे देश में काम करेगा।  इस दौरान डिप्टी मेयर सलाहउद्दीन अ...