मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कांटी विधायक अजीत कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात के दौरान विधायक ने निशांत कुमार को मुजफ्फरपुर आने का न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और विकास के मुद्दे पर भी चर्चा की। विधायक ने बताया कि मुलाकात के दौरान निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी ली। जिले के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी विचार साझा किए। उनसे विभिन्न मुद्दों पर खुलकर संवाद हुआ। अगले सप्ताह मुजफ्फरपुर आने पर उन्होंने सहमति दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.