पटना, अक्टूबर 18 -- बिहार में 8 सीटों पर होने वाले एमएलसी चुनाव से पहले जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह काफी चर्चा में है। इस चुनाव में मोकामा विधायक अनंत सिंह पार्टी लाइन के खिलाफ खुलकर सामने आए हैं। वो पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ना सिर्फ जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं बल्कि जद(यू) प्रत्याशी नीरज सिंह पर लगातार हमले भी कर रहे हैं। अभी हाल ही में अनंत सिंह ने यह भी कहा था कि निशांत कुमार को नीरज कुमार के लिए चुनाव प्रचार में नहीं जाना चाहिए। अनंत सिंह के बगावती तेवर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा था कि यह सब कुछ पार्टी देख रही है और पार्टी के संज्ञान में है। अब एक बार फिर अनंत सिंह ने निशांत कुमार और संजय झा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पटना में पत्रकारों से बातचीत में जद(यू) विधायक...