पटना, अप्रैल 14 -- Nitish JDU Dy CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक दल की बैठक टल गई है। पहले यह कहा गया था कि आज नीतीश कुमार कैबिनेट की आखिरी मीटिंग के बाद विधायक दल की बैठक करेंगे, जिसमें पार्टी विधानसभा और विधान परिषद यानी दोनों सदनों में अपना नया नेता चुनेगी। लेकिन सूत्रों के हवाले से अब खबर यह आ रही है कि यह बैठक टल गई है। इसकी वजह नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का डिप्टी सीएम पद के लिए अभी तैयार नहीं होना है। सूत्रों का कहना है कि निशांत तुरंत सरकार में शामिल नहीं होना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि वो पहले विधायक या विधान पार्षद बन जाएं, तब सरकार में कोई पद लें। पार्टी के नेता उनको मनाने में जुटे हैं, लेकिन अभी तक निशांत अपने स्टैंड पर अड़े हैं। इसलिए पार्टी ने सदन में नेता चुनने क...