पटना, अप्रैल 18 -- जदयू नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। इनके साथ ही पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को भी एस्कॉर्ट के साथ वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जायेगी। बिहार पुलिस मुख्यालय के राज्य सुरक्षा समिति की अनुशंसा पर गृह विभाग (विशेष शाखा) ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। समिति की अनुशंसा पर राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा की सुरक्षा को जेड प्लस श्रेणी से घटा कर जेड श्रेणी की कर दी गयी है। गृह विभाग ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार और डीजी (विशेष शाखा) कुंदन कृष्णन को पत्र लिख कर संबंधित सुरक्षा मुहैया कराये जाने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- निशांत कुमार को जेड सिक्योरिटी, विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी; श्रवण कुमार को वाई प्लस विभाग के पत्र के मुताबिक राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.