पटना, मार्च 5 -- बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की पुष्टि कर दी है। इससे होली के दिन से ही लग रहे कयासों पर विराम लग गया है और अब स्पष्ट है कि वह सीएम पद छोड़ देंगे। अब कहा जा रहा है कि सीएम का पद भाजपा के खाते में जाएगा और नीतीश कुमार के बेटे निशांत डिप्टी सीएम बनेंगे। वहीं विपक्षी नेता पप्पू यादव ने एनडीए के सभी गैर-भाजपा दलों से अपील की है कि निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाया जाए। पूर्णिया के सांसद ने इस संबंध में फेसबुक पर लिखा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के हटने पर बिहार भाजपा के लिए चरागाह बन सकता है और ऐसा होने से रोकना चाहिए। पप्पू यादव ने लिखा, 'मांझी जी,चिराग जी,लालू जी,उपेंद्र जी बिहार को BJP का चरागाह न बनने दें। एकमत से निशांत जी को बिना शर्त समर्थन देकर बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। BJP के लिए बिहार का दरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.