पटना, अप्रैल 15 -- बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के डिप्टी सीएम नहीं बनने की राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने इस बात पर निशांत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि निशांत ने डिप्टी सीएम और कई विभागों का मंत्री पद अस्वीकार करके अपने पिता नीतीश कुमार के विचारों को वरीयता दी। यह आज के दौर में दुर्लभ बात है। सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि पिता के पद से हटने के बदले डिप्टी सीएम पद निशांत ने अस्वीकार कर दिया। नीतीश कुमार के विचार और उनकी सियासत को समाप्त करने के कथित षडयंत्र को उन्होंने नाकाम कर दिया। पप्पू यादव ने कहा कि विचार से हम अलग हैं, पर इस बात के लिए वह निशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.