निशांत कुमार की बिहार यात्रा की तारीख आई, पिता नीतीश की तरह चंपारण से करेंगे आगाज
पटना, अप्रैल 21 -- जनता दल यूनाइटेड के नेता निशांत कुमार की बिहार यात्रा की तारीख आ गई है। निशांत आगामी 3 मई को अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। वह अपने पिता नीतीश कुमार की तरह पश्चिम चंपारण से ही बिहार यात्रा का आगाज करेंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश भी अक्सर चंपारण से ही अपनी सियासी यात्राओं की शुरुआत करते रहे हैं। आगामी यात्रा में नीतीश के बेटे निशांत बिहार के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे। पिछले महीने राजनीति में कदम रखने के तुरंत बाद ही उन्होंने यात्रा निकालने का फैसला कर लिया था। जदयू नेता निशांत कुमार ने मंगलवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी बिहार यात्रा 3 मई से शुरू होने की संभावना है। पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुटे हैं। हालांकि, निशांत की पहली सियासी यात्रा का पूरा कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.