एक संवाददाता, मार्च 14 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक मैथिली ठाकुर का एआई से आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। गयाजी जिले की फतेहपुर थाना पुलिस ने इस केस में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी फतेहपुर थाना क्षेत्र के शब्दो गांव का रहने वाला है। उसी ने दोनों की आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। गिरफ्तार युवक का नाम विकास कुमार यादव बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने एआई तकनीक की मदद से निशांत और मैथिली की तस्वीर तैयार की और फिर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट की थी। तस्वीर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए फोटो पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.