पटना, मार्च 27 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र सह जदयू नेता निशांत कुमार आम जनता की समस्या सुनेंगे और उसके त्वरित निदान के लिए तत्काल पहल करेंगे। इसके लिए वे शीघ्र जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू करेंगे। यह जानकारी निशांत कुमार ने खुद शुक्रवार को जदयू कार्यालय में दी। वे तिरहुत प्रमंडल के जिलाध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे स्वयं नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही कार्य करेंगे। निशांत कुमार ने कहा कि आगामी दिनों में वे जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, जिससे राज्य की जनता अपनी शिकायतों और समस्याओं को लेकर सीधे उनसे संपर्क कर सकेगी। उन्होंने जिलाध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों से भी अपने-अपने जिलों और प्रखंडों में जनसुनवाई कार्यक्रम प्रारंभ करन...