लखनऊ, फरवरी 23 -- रिटायर्ड शिक्षिका मधु जैन से जालसाजों ने निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर करीब 34.75 लाख रुपये ठग लिए। बीबीडी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। बीबीडी यूनिवर्सिटी के सामने रॉयल एन्क्लेव निवासी मधु जैन शिक्षका के पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि बाराबंकी के नवाबगंज आजाद नगर निवासी आशुतोष द्विवेदी ने उनके मानसिक रुप से अस्वस्थ्य दिव्यांग बेटे अमित से दोस्ती की। उसे निवेश पर मुनाफे का लालच दिया। जुलाई 2025 से नवंबर के बीच में आरोपी ने ऑनलाइन 3.25 लाख रुपये और अलग-अलग तारीख पर करीब 31.50 लाख रुपये नकद लेकर गया। ऑनलाइन रकम उनके और बेटे के संयुक्त खाते से ट्रांसफर की गई थी। जब निवेश के दस्तावेज और रसीद मांगे तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दिया। बेटे से पांच सादे कागजों पर दस्तखत और अंगूठा भी लगवा लिया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.