निवेश में नुकसान की भरपाई का झांसा देकर 12 लाख की ठगी
कानपुर, जून 17 -- बिधनू। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में निवेश में नुकसान की भरपाई का झांसा देकर शातिर ने युवक को 12.16 लाख का चूना लगा दिया। शातिर ने मात्र 14 दिन में कुल 28 ट्रांजक्शन कराके पूरी रकम ट्रांसफर कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यशोदानगर कुंज विहार निवासी शौर्य सिंह ने बताया कि, वह ऑनलाइन निवेश करता था। निवेश में कुछ नुकसान होने के बाद भरपाई के चक्कर में उससे संबंधित वीडियो देख रहा था। इस दौरान टेलीग्राम के माध्यम से एक अनजान युवक से संपर्क हुआ। आरोप है कि, शातिर ने पहले के निवेश में हुए भरपाई कराने का भरोसा दिलाया, फिर भारी मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग यूपीआई खातों में 12 मई से 26 मई 2026 के बीच 28 ट्रांजेक्शन के जरिए उससे कुल 12 लाख 16 हजार 900 रुपये ट्रांसफर करा लिए। यह भी पढ़ें- ट्रेडिंग ऐप में निवेश के नाम पर कारोबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.