निवेश में ज्यादा रिटर्न के नाम पर प्रोफेसर से 3.08 लाख की ठगी
भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। निवेश में ज्यादा रिटर्न के नाम पर टीएनबी कॉलेज में इंडस्ट्रियल रिलेशंस एंड पर्सनल मैनेजमेंट के प्रोफेसर रहे कुमार मानव से 3.08 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। घटना को लेकर उन्होंने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि टेलीग्राम चैनल पर कुछ लोगों से उनकी चैटिंग हुई। उन्होंने अपना नाम कुलविंदर, अनूप चौहान, नाजिया बेगम और करम कुमार बताया। अधिक लाभ के नाम पर उन्होंने निवेश के लिए पैसे की मांग की।पीड़ित का कहना है कि उन्होंने 50-50 हजार रुपये तीन बार और चौथी बार में 1.58 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह भी पढ़ें- निवेश में ज्यादा रिटर्न के नाम पर प्रोफेसर से 3.08 लाख की ठगी पैसे ट्रांसफर करने के बाद उन लोगों ने बातचीत बंद कर दी। कई बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की पर वे संपर्क से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.