सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम मनीष बंसल ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम द्वारा कामधेनु उद्योग नगर में नाली निर्माण, पंजाबी ढाबे से राजवाहे तक नाला निर्माण, ग्रीन लैंड कॉप्लेक्स में सड़क व नाली निर्माण, सडक दूधली, देहरादून पर एएस कॉम्प्लेक्स औद्योगिक क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण तथा अन्य आगणन आगामी होने वाली 15वें वित्त आयोग की बैठक में सम्मिलित किये जाने तथा संबंधित क्षेत्रों में बोर्ड फंड से लाईटें लगाये जाने का कार्य तत्काल किये जाने के निर्देश नगर निगम को दिये गये। जिला पंचायत से संबंधित प्रकरणों में शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारम्भ किये जाने के निर्देश दिए। नवादा रोड मुख्य मार्ग पर काजीपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.