प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए उद्यमियों को हर संभव मदद देने और आवेदनों को त्वरित निस्तारित करने के लिए निवेश मित्र पोर्टल बनाया गया है। हकीकत में उद्यमियों के आवेदन निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारित नहीं हो रहे हैं। इस लापरवाही को लेकर मंडलायुक्य सौम्या अग्रवाल ने यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा है। मंडलायुक्त कार्यालय में सोमवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान यूपीसीडा के पांच मामले ऐसे मिले, जिनका निर्धारित समय में निस्तारण नहीं किया गया। पांचों मामलों पर पूछताछ करने के बाद मंडलायुक्त ने यूपीसीडा के आरएम से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगारपरक योजनाओं का काम तेज...