नोएडा, मई 1 -- नोएडा,विक्रम शर्मा। इनवेस्ट यूपी के पोर्टल निवेश मित्र को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम पांच मई तक होगा। इस वजह से प्राधिकरण से जुड़ी 22 सेवाओं के कामकाज प्रभावित रहेंगे। प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि इन सेवाओं में मुख्य रूप से आवासीय को छोड़कर अन्य भूखंड के नक्शे, पूर्णता-क्रियाशील प्रमाणपत्र, क्रय योग्य फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) के आवेदन शामिल होंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पांच मई के बाद फिर से आवेदन का निस्तारण शुरू किया जाएगा। अब निवेश मित्र-3 पोर्टल शुरू होना है। इसमें नक्शा पास करने से लेकर अन्य आमजन से जुड़ी सेवाओं के लिए समय मानक तय कर प्रभावी किए जाने हैं। यह भी पढ़ें- JEECUP 2026: 30 अप्रैल तक नहीं भर पाए यूपी पॉलिटेक्निक का फॉर्म? न हों निराश; आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.