निवेश पर 65 प्रतिशत का लालच देकर 6.40 लाख ठगे
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी कॉलोनी की एक युवती से 6,40 लाख रुपये हड़प लिए। युवती को पूंजी निवेश पर दो साल में 65 प्रतिशत का लाभ देने का वायदा साइबर ठगों ने किया था। साइबर थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गांधी कॉलोनी निवासी पुनम ढिल्लो ने साइबर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते बताया कि वर्ष 2024 में लिंक के माध्यम से उसे और उसके परिचितों को पूंजी निवेश के लिए प्रेरित किया। वेबसाइट संचालकों द्वारा प्रलोभन दिया कि पूंजी निवेश करने पर दो साल में 65 प्रतिशत लाभ मिलेगा। इसी लालच में आकर वर्ष 2024 से लेकर 2025 तक विभिन्न खातों में 6.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अब दो साल का वक्त पूरा होने के बाद लाभ की धनराशि को पाने का प्रयास किया तो पता चला कि वो वेबसाइट बंद है। संचालक ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.